सीधे कंटेंट पर जाएँ

हमारे बारे में

हम लोगों की उलझी हुई समस्या को एक सही शिकायत में बदलते हैं, जो सही जगह तक पहुँचे।

ज़्यादातर लोगों को पता होता है कि उनके साथ कुछ ग़लत हुआ है। पता यह नहीं होता कि कौन सी हेल्पलाइन, पोर्टल या दफ़्तर इसे देखता है, क्या लिखना है, और कौन से सबूत रखने हैं। यही कमी हम पूरी करते हैं।

हम क्या नहीं हैं

हम पुलिस, अदालत या कोई सरकारी विभाग नहीं हैं, और न ही कोई law firm हैं। हम आपका पैसा वापस मिलने या किसी ख़ास नतीजे की गारंटी नहीं दे सकते। हम इतना ज़रूर कर सकते हैं कि आपकी शिकायत साफ़ लिखी जाए, सही जगह पहुँचे, और बंद होने तक उसका फ़ॉलोअप हो।